Class 8 Hindi Grammar Sarvanam

Class 8 Hindi Grammar Sarvanam

Class Class 8
Subject Hindi Grammar
Chapter Sarvanam or Sarvanam ke bhed

Class 8 Hindi Grammar Sarvanam

सर्वनाम

सर्वनाम की उत्पत्ति दो शब्दों के मेल से हुई है → सर्व + नाम अर्थात् “सभी का नाम”

जैसे → 1. वेदांत एक परिश्रमी बालक है |
2. उसका विद्यालय उसके घर के पास ही है |




जैसे →  अध्यापक ने वेदांत से पूछा, “वेदांत आज देर से क्यों आए हो?

→   वेदांत ने उत्तर दिया, “आज वेदांत की बस छूट गई थी |

जैसे → आप, वह, कौन, तुम्हारा, कोई, कुछ, उसका, वह, यह आदि |

→   संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं |

सर्वनाम के भेद

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम ( Purushvachak Sarvanam )
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम ( Nishchyavachak Sarvanam )
  3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम ( Anishchyavachak Sarvanam )
  4. सम्बन्धवाचक सर्वनाम ( Sambandhvachak Sarvanam )
  5. प्रश्नवाचक सर्वनाम ( Prashnvachak Sarvanam )
  6. निजवाचक सर्वनाम ( Nijvachak Sarvanam )

Class 8 Hindi Grammar Sarvanam MCQ

1. “सर्वनाम” का शाब्दिक अर्थ क्या है ?
(क)  नाम
(ख)  मेल
(ग)  सभी का नाम
(घ)  संक्षिप्त

Answer

Answer: (ग)  सभी का नाम


 

2. सर्वनाम के कितने भेद होते है ?
(क)  पाँच
(ख)  सात
(ग)  छ:
(घ)  आठ

Answer

Answer: (ग)  छ:


 

3. इनमें से कौन-सा सर्वनाम का भेद नहीं है –
(क)  संबंधवाचक सर्वनाम
(ख)  जातिवाचक सर्वनाम
(ग)  निश्चयवाचक सर्वनाम
(घ)  निजवाचक सर्वनाम

Answer

Answer: (ख)  जातिवाचक सर्वनाम


 

4. मोहन कक्षा आठ में पढ़ता है, उसके पिताजी अध्यापक है |
उपर्युक्त वाक्य में सर्वनाम शब्द है –
(क)  मोहन
(ख)  कक्षा
(ग)  उसके
(घ)  अध्यापक

Answer

Answer: (ग)  उसके


 

5. संज्ञा शब्दों के स्थान पर प्रयुक्त शब्द क्या कहलाते है ?
(क)  संज्ञा
(ख)  सर्वनाम
(ग)  विशेषण
(घ)  क्रियाविशेषण

Answer

Answer: (ख)  सर्वनाम


 

6. जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वाक्य के कर्ता के साथ अपनापन बतलाने के लिए   किया जाता है उन्हें क्या कहते है ?
(क)  पुरुषवाचक सर्वनाम
(ख)  संबंधवाचक सर्वनाम
(ग)  निजवाचक सर्वनाम
(घ)  निश्चयवाचक सर्वनाम

Answer

Answer: (ग)  निजवाचक सर्वनाम


 

पुरुषवाचक सर्वनाम

→   जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता अपने लिए, श्रोता के लिए, तथा किसी अन्य के लिए करता है, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं |

(क)  नाम
(ख)  मेल
(ग)  सभी का नाम
(घ)  संक्षिप्त

जैसे → मैं, हम, तू, तुम, आप, वे आदि |

पुरुषवाचक सर्वनाम के प्रकार

(1)  उत्तम पुरुषवाचक (मैं, हम)
(2)  मध्यम पुरुषवाचक (तू, तुम, आप)
(3)  अन्य पुरुषवाचक (वह, वे, यह, ये)

(1)  उत्तम पुरुषवाचक

→   जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता अपने लिए करता है, उन्हें उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं |

→ मैं, हम, मेरा, हमारा, हमें आदि उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम हैं |

जैसे → 1.   मैं गाना सुनाऊँगा |
2. हम गाना सुनकर हँस पड़े |

(2) मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम

→   जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता श्रोता के लिए करता है, उन्हें मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं |

→ तू, तुम, तुम्हें, तुझे, आप, आप लोग, आपकों आदि मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम हैं |

जैसे → 1.   तुम पढ़ाई कर लो |
2. आप कहाँ जा रहे हो ?
3. तू क्या कर रहा है |




(3) अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम→

→   जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता किसी अन्य व्यक्ति के लिए करता है, उसे अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं |

→   यह, वह, वे, ये, उसे उन्हें, उनको, उन्होंने, वे लोग आदि अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम है |

जैसे →    1.   वह कहाँ चला गया ?
2. वे मेरे मित्र हैं |
3. ये कब आए |

Class 8 Hindi Grammar Sarvanam MCQ

1. पुरुषवाचक सर्वनाम के कितने प्रकार होते है ?
(क)  चार
(ख)  छ:
(ग)  पाँच
(घ)  सात

Answer

Answer: (ख)  छ:


 

2. पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद से संबंधित नहीं है |
(क)  उत्तम पुरुषवाचक
(ख)  उप पुरुषवाचक
(ग)  मध्यम पुरुषवाचक
(घ)  अन्य पुरुषवाचक

Answer

Answer: (ख)  उप पुरुषवाचक


 

3. किस विकल्प के सभी सर्वनाम उत्तम पुरुषवाचक है –
(क)  हम, तुम्हारा, वह
(ख)  तुम, हमारा हमें
(ग)  हम, हमारा, मेरा
(घ)  मै, तुम, ये

Answer

Answer: (ग)  हम, हमारा, मेरा


 

4. जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता अपने लिए, श्रोता के लिए तथा किसी अन्य  व्यक्ति के लिए करता है, उन्हें क्या कहते हैं ?
(क)  उत्तम पुरुषवाचक
(ख)  पुरुषवाचक
(ग)  मध्यम पुरुषवाचक
(घ)  अन्य पुरुषवाचक

Answer

Answer: (ख)  पुरुषवाचक


 

निश्चयवाचक सर्वनाम तथा अनिश्चयवाचक सर्वनाम

निश्चयवाचक सर्वनाम

→   जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किसी निश्चित व्यक्ति, वस्तु या स्थान के लिए किया जाता है, उन्हें निश्चय वाचक सर्वनाम कहते हैं |

जैसे

  1. यह मेरा घर है |
  2. वह गुड़िया मेरी है |
  3. वह मेरी बहन है |
  4. यह हाथी है |

विशेष →   निश्चयवाचक सर्वनाम को संकेतवाचक सर्वनाम भी कहते हैं |

नोट →  “यह” तथा “वह” अन्य पुरुषवाचक तथा निश्चयवाचक सर्वनाम दोनों है |

जैसे → 1.   राधा मेरी बहन है, वह अलवर में रहती है | (अन्य पुरुषवाचक)
2. यह मेरी पुस्तक है, वह तुम्हारी पुस्तक है | (निश्चयवाचक सर्वनाम)

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

→   जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित व्यक्ति, वस्तु, या स्थान का बोध नहीं होता उन्हें, अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं |

जैसे → 1.   दरवाजे पर कोई खड़ा है |
2. किसी ने दरवाजा खटखटाया है |

Class 8 Hindi Grammar Sarvanam MCQ

1. किस विकल्प के सभी सर्वनाम निश्चयवाचक हैं –
(क)  यह, कोई
(ख)  कोई, तुम्हारा
(ग)  यह, वह
(घ)  वह, कुछ

Answer

Answer: (ग)  यह, वह


 

2. किस विकल्प के सभी सर्वनाम अनिश्चयवाचक हैं –
(क)  यह, तुम
(ख)  मै, वह
(ग)  कोई, कुछ
(घ)  यह, कुछ

Answer

Answer: (ग)  कोई, कुछ


 

3. यह तुम्हारी फ्रॉक है |
उपर्युक्त रेखांकित सर्वनाम शब्द का भेद बताइए –
(क)  निश्चयवाचक सर्वनाम
(ख)  पुरुषवाचक सर्वनाम
(ग)  अनिश्चयवाचक सर्वनाम

Answer

Answer: (क)  निश्चयवाचक सर्वनाम


 

4. यह पर्स मेरा है |
उपर्युक्त रेखांकित सर्वनाम शब्द का भेद बताइए –
(क)  निश्चयवाचक सर्वनाम
(ख)  पुरुषवाचक सर्वनाम
(ग)  अनिश्चयवाचक सर्वनाम

Answer

Answer: (क)  निश्चयवाचक सर्वनाम


 

सम्बन्धवाचक सर्वनाम, प्रश्नवाचक सर्वनाम, निजवाचक सर्वनाम

सम्बन्धवाचक सर्वनाम

→   जो सर्वनाम शब्द वाक्य में आए दूसरे सर्वनाम शब्द से संबंध बताते हैं, उन्हें, सम्बन्धवाचक सर्वनाम कहते हैं |

→    जैसा-वैसा, जो–वो, जो–सो आदि सम्बन्धवाचक सर्वनाम शब्द है |

जैसे →    1.   जैसा करोगे, वैसा भरोगे |
2. जो मेहनत करेगा, वो सफल होगा |

प्रश्नवाचक सर्वनाम

→   जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किसी वस्तु, व्यक्ति या स्थान के बारे में प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं |

जैसे →    1.   मोहन क्या पढ़ रहा है ?
2. बाहर कौन खड़ा है ?
3. आप कहाँ जा रहे हो ?




निजवाचक सर्वनाम

→   जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर्ता के साथ अपनेपन का बोध कराने के लिए किया जाता है, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते है |

जैसे →    1.   इस सवाल का हल अपने-आप निकालों |
2. वह खुद सामान लाएगा |
3. मैं अपने–आप चली जाऊँगी |

Class 8 Hindi Grammar Sarvanam MCQ

1. प्रश्नवाचक सर्वनाम कौन-सा है ?
(क)  कब
(ख)  जिसने
(ग)  उसने
(घ)  उन्हें

Answer

Answer: (क)  कब


 

2. जो होना था, सो हो गया |
उपर्युक्त रेखांकित सर्वनाम शब्द का भेद बताइए
(क)  निजवाचक सर्वनाम
(ख)  संबंधवाचक सर्वनाम
(ग)  प्रश्नवाचक सर्वनाम
(घ)  पुरुषवाचक सर्वनाम

Answer

Answer: (ख)  संबंधवाचक सर्वनाम


 

3. हमें अपने काम स्वयं करने चाहिए |
उपर्युक्त रेखांकित सर्वनाम शब्द का भेद बताइए
(क)  निजवाचक सर्वनाम
(ख)  संबंधवाचक सर्वनाम
(ग)  प्रश्नवाचक सर्वनाम
(घ)  पुरुषवाचक सर्वनाम

Answer

Answer: (घ)  पुरुषवाचक सर्वनाम


 

Frequently Asked Questions on Class 8 Hindi Grammar Sarvanam

प्र.1.  राधा ने यह काम खुद किया | उक्त वाक्य में रेखांकित सर्वनाम शब्द का भेद बताइए –   

उत्तर = निजवाचक सर्वनाम

प्र.2.  जैसा करोगे वैसा भरोगे | उक्त वाक्य में रेखांकित सर्वनाम शब्द का भेद बताइए –      

उत्तर = संबंधवाचक सर्वनाम

प्र.3.  सर्वनाम के कितने भेद होते है ?      

उत्तर = छह भेद

प्र.4.  राम कुछ लिख रहा है | उक्त वाक्य में रेखांकित सर्वनाम शब्द का भेद बताइए –        

उत्तर = अनिश्यचय वाचक सर्वनाम

प्र.5.  ‘मुझे, मुझको’ सर्वनाम शब्दों के बहुवचन बताइए –   

उत्तर = हमे, हमको

प्र.6.  मैं अपने – आप चली जाऊँगी | उक्त वाक्य में रेखांकित सर्वनाम शब्द का भेद बताइए –        

उत्तर =  निजवाचक सर्वनाम

प्र.7.  आप कब आए ? उक्त वाक्य में रेखांकित सर्वनाम शब्द का भेद बताइए –             

उत्तर = मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम

प्र.8.  राधा स्वयं आ जाएगी | उक्त वाक्य में रेखांकित सर्वनाम शब्द का भेद छाँटिए –      

उत्तर = निजवाचक सर्वनाम

Hindi Vyakaran Class 8 Notes

1 thought on “Class 8 Hindi Grammar Sarvanam”

Leave a Comment