Class 6 Hindi Grammar Kriya or Kriya ke bhed

Kriya is one of the most important and conceptual topics of Class 6 Hindi Grammar which needs a lot of attention to master the concepts thoroughly. Students need to understand Class 6 Kriya and practice it to score good marks in the Hindi examination.

Class Class 6
Subject Hindi Grammar
Chapter Kriya or Kriya ke bhed

Class 6 Hindi Grammar Kriya or Kriya ke bhed

क्रिया की परिभाषा

जिस शब्द से किसी कार्य के करने या होने का बोध हो, उसे क्रिया कहते हैं |
जैसे –
लड़के खेल रहे हैं |
माँ खाना बना रही है |
पिताजी अखबार पढ़ रहे हैं |




धातु ( Dhatu )
क्रिया के मूलरूप को धातु कहते हैं |
जैसे –
तुम पढ़ो |
वह पढ़ता है |
वे पढ़ेंगे |
तुमने पढ़ा |

क्रिया का सामान्य रूप
→  धातु के साथ “ना” जोड़ने से क्रिया का सामान्य रूप बनता है |
जैसे =
चल + ना = चलना
पी + ना = पीना
खा + ना = खाना
कर = करना, करता, करेगा, करो
पढ़ = पढ़नाए पढ़ता, पढ़ा, पढेगा,
लिख = लिखना, लिखता, लिखेगा, लिखा, लिखों

Class 6 Hindi Grammar Kriya or Kriya ke bhed (अभ्यास प्रश्न)

1. क्रिया के मूल रूप को क्या कहते है –
(क)  कर्म
(ख)  कर्ता
(ग)  धातु
(घ)  सामान्य क्रिया

Answer

Answer: (ग)  धातु


 

2. क्रिया किसे कहते हैं ? सही उत्तर चुनिए |
(क)  जो शब्द संज्ञा की विशेषता बताए |
(ख)  जिस शब्द से किसी काम के होने के समय में अनिश्चितता का बोध हो |
(ग)   जिस शब्द से किसी काम के करने या होने का बोध हो |
(घ)    इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (ग)   जिस शब्द से किसी काम के करने या होने का बोध हो |


 

3. क्रिया का सामान्य रूप …………. बनता है
(क)  धातु के साथ “उपसर्ग” जोड़ने पर
(ख)  धातु के साथ “ना” जोड़ने पर
(ग)  धातु के साथ “खा” जोड़ने पर

Answer

Answer: (ख)  धातु के साथ “ना” जोड़ने पर


 

कर्म के आधार पर क्रिया के प्रकार (Karm ke aadhar par Kriya ke prakar in Hindi)

1. सकर्मक क्रिया ( Sakarmak Kriya )
2. अकर्मक क्रिया ( Akarmak Kriya )

सकर्मक क्रिया (Sakarmak Kriya in Hindi)

सकर्मक क्रिया (Sakarmak Kriya in Hindi)

अर्थात् कर्म सहित क्रिया

→   जिस क्रिया के साथ कर्म होता है उसे सकर्मक क्रिया कहते है |




सकर्मक क्रिया की पहचान ( Sakarmak Kriya ki Pehchan in Hindi)

क्रिया के साथ, क्या, या किसको, किसे, किससे शब्द लगाकर प्रश्न करने पर यदि उत्तर की प्राप्ति हो जाती है, तो क्रिया सकर्मक होती है |

जैसे → सीता ने पत्र लिखा |
प्रश्न -“क्या” लिखा ?
उत्तर =  पत्र (कर्म)

जैसे → मोहन क्रिकेट खेल रहा है |
प्रश्न -“क्या” खेल रहा है ?
उत्तर = क्रिकेट (कर्म)

अकर्मक क्रिया ( Akarmak Kriya in Hindi)

अकर्मक क्रिया (Akarmak Kriya in Hindi)
अर्थात् कर्म रहित क्रिया

→  जिस क्रिया के साथ कर्म नहीं होता है तथा क्रिया का प्रभाव सिर्फ़ कर्ता पर पड़ता है उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं |

अकर्मक क्रिया की पहचान ( Akarmak Kriya ki Pehchan in Hindi)

क्रिया के साथ, क्या, किसे, किसको, शब्द लगाकर प्रश्न करते हैं, यदि उत्तर की प्राप्ति नहीं होती तो क्रिया अकर्मक होती हैं, यदि उत्तर में “कर्ता” की  प्राप्ति होती है, तो भी क्रिया अकर्मक होती है |

जैसे → सुनीता हँसती है |
प्रश्न –क्या‘ हँसती है  ?
उत्तर =  सुनीता (कर्ता)

→  सुनील सो रहा है |
प्रश्न -‘क्या’ सो रहा है ?
उत्तर = सुनील (कर्ता)

Class 6 Hindi Grammar Kriya or Kriya ke bhed MCQ (अभ्यास प्रश्न)

1. कर्म के आधार पर क्रिया के कितने भेद होते हैं-
(क)  तीन
(ख)  चार
(ग)  दो
(घ)  सात

Answer

Answer: (ग)  दो


 

2. “रमा गेंद से खेलती है |”
उपर्युक्त वाक्य में क्रिया है –
(क)  सकर्मक क्रिया
(ख)  अकर्मक क्रिया

Answer

Answer: (क)  सकर्मक क्रिया


 

3. रमेश उठा |
उपर्युक्त वाक्य में क्रिया है –
(क)  सकर्मक क्रिया
(ख)  अकर्मक क्रिया

Answer

Answer: (ख)  अकर्मक क्रिया


 

4. सकर्मक क्रिया किसे कहते हैं ? सही उत्तर चुनिए |
(क)  जिस क्रिया के साथ कर्म नहीं होता |
(ख)  जिस क्रिया के साथ कर्म होता है |
(ग)  जिस क्रिया में कर्ता विभक्ति – चिह्न के बिना हो |
(घ)  जिस क्रिया में कर्ता विभक्ति – चिह्न के साथ हो |

Answer

Answer: (ख)  जिस क्रिया के साथ कर्म होता है |


 

5. जिस क्रिया के साथ कर्म नहीं होता, उसे क्या कहते हैं ?
(क)  सकर्मक क्रिया
(ख)  द्विकर्मक क्रिया
(ग)  नामधातु क्रिया
(घ)  अकर्मक क्रिया

Answer

Answer: (घ)  अकर्मक क्रिया


 

संरचना के आधार पर क्रिया के प्रकार (Sanrachna ke aadhar par Kriya ke Prakar in Hindi)

(1) सामान्य क्रिया
(2) संयुक्त क्रिया
(3) नामधातु क्रिया
(4) प्रेरणार्थक क्रिया
(5) पूर्वकालिक क्रिया
(6) कृदंत क्रिया
(7) आज्ञार्थक क्रिया

सामान्य क्रिया

जब वाक्य में केवल एक क्रिया का प्रयोग होता है, तो वह सामान्य क्रिया कहलाती है|
जैसे
राम गया
तुम चलो
वेदांत पढ़ा

संयुक्त क्रिया

जब दो या दो से अधिक क्रियाएँ मिलकर किसी पूर्ण क्रिया को बनाती हैं, तब वे संयुक्त क्रियाएँ कहलाती हैं;

जैसे→ राम ने खाना खा लिया | = खा + लिया
वह खा चुका है |
खा + चुका + है

नामधातु क्रिया

संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण शब्दों से बनने वाली क्रियाओं को नामधातु क्रिया कहते हैं |

जैसे-
सीमा बहुत बतियाती है |
मुझ पर दृश्य फिल्माया |

Class 6 Hindi Grammar Kriya or Kriya ke bhed (अभ्यास प्रश्न)

1. तुम प्रतिदिन पढ़ने आया करो |
उपर्युक्त वाक्य में क्रिया का भेद बताइए –
(क)  सामान्य क्रिया
(ख)  संयुक्त क्रिया
(ग)  नामधातु क्रिया
(घ)  पूर्वकालिक क्रिया

Answer

Answer: (ख)  संयुक्त क्रिया


 

2. वातावरण गर्माया |
उपर्युक्त वाक्य में क्रिया का भेद बताइए –
(क)  सामान्य क्रिया
(ख)  संयुक्त क्रिया
(ग)  नामधातु क्रिया
(घ)  पूर्वकालिक

Answer

Answer: (ग)  नामधातु क्रिया


 

3. रमेश लिखो |
उपर्युक्त वाक्य में क्रिया का भेद बताइए –
(क)  सामान्य क्रिया
(ख)  संयुक्त क्रिया
(ग)  नामधातु क्रिया
(घ)  पूर्वकालिक क्रिया

Answer

Answer: (क)  सामान्य क्रिया


 

4. संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण शब्दों से बनने वाली क्रियाओं को कहते हैं –
(क)  सामान्य क्रिया
(ख)  संयुक्त क्रिया
(ग)  नामधातु क्रिया
(घ)  पूर्वकालिक क्रिया

Answer

Answer: (ग)  नामधातु क्रिया


 



प्रेरणार्थक क्रिया

जहाँ कर्ता कार्य को स्वयं न करके, किसी दूसरे से करवाता है, वहाँ प्रेरणार्थक क्रिया होती है |
जैसे

  1.  तरुण मुनीम से पत्र लिखवाता है |
  2.   माँ नौकर से सफाई करवाती है |

प्रेरणार्थक क्रिया

  1. प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया
  2. द्वितीय प्रेरणार्थक क्रिया

प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया

जैसे → अध्यापिका छात्रों को पढ़ाती है।
सीता राहुल को खाना खिलाती है।

→  इस क्रिया के साथ “आना” प्रत्यय जोड़ दिया जाता है |
पढ़   +  आना  =  पढ़ाना
डर  +  आना  =  डराना  
दौड़   +  आना  =  दौड़ाना

द्वितीय प्रेरणार्थक

जैसे – जोकर सर्कस में बंदर से करतब करवाता है |
→  माँ रेखा से भोजन बनवाती है |

→  इसमें धातु शब्दों के अंत में “वाना” प्रत्यय लगाकर द्वितीय प्रेरणार्थक क्रिया के शब्दों का निर्माण किया जाता है |
पढ़   +  वाना  =  पढ़वाना
डर   +  वाना  =  डरवाना   
दौड़   +  वाना  =  दौड़वाना

Class 6 Hindi Grammar Kriya or Kriya ke bhed MCQ (अभ्यास प्रश्न)

1. प्रेरणार्थक क्रिया कितने प्रकार की होती है –
(क)  दो
(ख)  तीन
(ग)  चार
(घ)  पाँच

Answer

Answer: (क)  दो


2. मोहन पत्र पढ़ता है | (राम)
उपर्युक्त कोष्ठक में दिए गए शब्द से प्रेरणार्थक क्रिया लगाकर वाक्य बनाइए –
(क)  मोहन और राम पत्र पढ़ेंगे |
(ख)  मोहन राम से पत्र पढ़वायेगा |
(ग)   मोहन ने राम का पत्र पढ़वाया था |
(घ)   मोहन राम से पत्र पढ़वाता है |

Answer

Answer: (घ)   मोहन राम से पत्र पढ़वाता है |


 

3. “डरवाना” क्रिया है –
(क)  प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया
(ख)  द्वितीय प्रेरणार्थक क्रिया

Answer

Answer: (ख)  द्वितीय प्रेरणार्थक क्रिया


 

4. “दौड़ाना” क्रिया है –
(क)  प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया
(ख)  द्वितीय प्रेरणार्थक क्रिया

Answer

Answer: (क)  प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया


 

पूर्वकालिक क्रिया

किसी भी वाक्य में मुख्य क्रिया से पहले वाली क्रिया पूर्वकालिक क्रिया कहलाती है |

जैसे

  1. मुकेश खाना खाकर सो गया |
  2. अनिल पढ़कर खेलने लगा |

कृदंत क्रिया

शब्दों के अंत में प्रत्यय या शब्दांश जोड़कर बनाई गई क्रियाओं को कृदंत क्रिया कहते हैं

जैसे

दौड़ + ता = दौड़ता
रट + ता = रटता
जल + = जला
पढ़ + कर = पढ़कर

आज्ञार्थक क्रिया

जिस क्रिया का प्रयोग आज्ञा, अनुमति और प्रार्थना आदि के लिए किया जाता है  वह  आज्ञार्थक क्रिया कहलाती है

जैसे –

उधर जाओ |
इधर बैठो |
खड़े होकर राष्ट्रगान का सम्मान करो |

Class 6 Hindi Grammar Kriya or Kriya ke bhed MCQ

1. मोहन नहाकर विद्यालय गया |
उपर्युक्त वाक्य में रेखांकित क्रिया का भेद बताइए-
(क)  कृदंत क्रिया
(ख)  पूर्वकालिक क्रिया
(ग)  आज्ञार्थक क्रिया

Answer

Answer: (ख)  पूर्वकालिक क्रिया


 

2. “चलता” क्रिया का भेद बताइए-
(क)  कृदंत क्रिया
(ख)  पूर्वकालिक क्रिया
(ग)  आज्ञार्थक क्रिया

Answer

Answer: (क)  कृदंत क्रिया


 

3. जिस क्रिया का प्रयोग आज्ञा, अनुमति और प्रार्थना आदि के लिए किया जाता है
वह क्रिया कहलाती है –
(क)  कृदंत क्रिया
(ख)  पूर्वकालिक क्रिया
(ग)  आज्ञार्थक क्रिया

Answer

Answer: (ग)  आज्ञार्थक क्रिया


 

Hindi Vyakaran Class 6 Notes

  1. लिंग – लिंग के भेद (Ling or Ling ke bhed)
  2. भाषा (Bhasha aur Lipi)
  3. विराम चिन्ह (Viram Chinh)
  4. प्रत्यय (Pratyay)
  5. मुहावरे (Muhavare)
  6. संज्ञा-संज्ञा के भेद (Sangya or Sangya ke bhed)
  7. काल – काल के भेद (Kaal or Kaal ke Bhed)
  8. विशेषण (Visheshan)
  9. क्रिया (Class 6 Hindi Grammar Kriya or Kriya ke bhed)
  10. कारक – कारक के भेद (Karak or Karak ke bhed)
  11. सर्वनाम – सर्वनाम के भेद (Sarvanam or Sarvanam ke bhed)
  12. वर्ण-विचार (Varn Vichar)
  13. उसपर्ग (Upsarg)
  14. वचन के भेद (Vachan or Vachan ke bhed)
  15. अव्यय – अविकारी शब्द (Avyay – Avikari shabd)
  16. शब्द विचार (Shabd Vichar)
  17. शब्द भेद – अर्थ के आधार पर (Shabd bhed – Arth ke adhar pr)
  18. संधि – संधि के भेद (Sandhi – Sandhi ke bhed)

2 thoughts on “Class 6 Hindi Grammar Kriya or Kriya ke bhed”

Leave a Comment